विधायक नीरज कुमार यादव__स्मार्ट गाँव बनाने का सपना साकार हो सके,
![]() |
| बरारी विधायक नीरज यादव [राजद ] |
कटिहार (बिहार) सुमन शर्मा की विशेष रिपोर्ट___ बरारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत निर्माणाधीन सिमराहा से देवरा जानेवाली पथ का शिलान्यास बरारी विधान सभा क्षेत्र के विधायक नीरज कुमार यादव ने नारियल फोड़ कर किया, वही शिल्यान्यास के मौके पर सम्मान समारोह सभा का आयोजन किया गया, जहाँ बरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज कुमार यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत निर्माणाधीन सिमराहा से देवरा जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया, यह पथ गंगा के कछार में बसे कान्तनगर पंचायत एवं शिशिया पंचायत को जोड़ती है, इस पथ के निर्माण से बाढ़ के समय में भी इन पंचायतों का आवागमन सुगम हो सकेगा, विधान सभा क्षेत अंतर्गत सभी पंचायतों के सभी गाँवों के आवागमन को सुगम बनाने लिए एक दुसरे को सड़क के माध्यम से जोड़ा जायेगा, ताकि लोगों में खुशहाली आयें एवं माननीय पुर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के स्मार्ट गाँव बनाने का सपना साकार हो सके, वही क्षेत्र के विकास को जनताओं के बीच में गिनाया, इस मौके पर रजत पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष शालिग्राम यादव, बरारी के प्रखंड राजद अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, राजद के वरिष्ठ नेता नारायण मंडल, जय कुमार यादव, विजय यादव, कान्तनगर के पूर्व मुखिया श्री जामुन यादव, कांतनगर के सरपंच महोदय एवं सभी राजद के कार्यकर्ता गण तथा सैकड़ों ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे,


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें