बिहार [ कटिहार ]__अपहरणकर्ताओं से मुक्त हुए अगवा मुंशी असरुद्दीन ,पुलिस को दिया धन्यवाद्

अपहरणकर्ताओं से मुक्त मुन्सी असरुद्दीन फोटो

कटिहार पुलिस के दबाव से 36 घंटे के भीतर बरामद हुआ असरुद्दीन ,कल बारसोई थाना क्षेत्र के SH 98 स्थित गैस गोदाम के पास से रजिस्ट्री ऑफिस के मुंशी असरुद्दीन को हथियार बंद अपराधियों ने जबरन गाडी में बिठाकर अगवा कर लिया था ,पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल के रायगंज से सटे इटहरी थाना की मदद से लगातार अपहरणकर्ताओं पर दबाव बनाती रही ,इसी कड़ी में आज कटिहार के ही आबादपुर थाना क्षेत्र के पोटला पोखर इलाके में अपहरणकर्ताओं ने असरुद्दीन को छोड़कर भाग गया ,अपहरणकर्ताओं के चुंगल से मुक्त असरुद्दीन ने पुलिस को धन्यवाद दिया वहीँ आरक्षी अधीक्षक ने पुलिस के दबिस के कारण ही असरुद्दीन की बरामदगी की पुष्ठी करते हुए कहा की इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुरे मामले पर जांच की जा रही है/
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें