कटिहार (बिहार) सुमन शर्मा___ बरारी प्रखंड के आदर्श मध्य विधालय गुरुबाज़ार में जीविका समूह की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार सह स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां हजारों युवक युवतियों ने रोजगार के लिए लगे स्टॉल में अपना आवेदन दिया, वहीं कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के भूतत्व खनन मंत्री विनोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, विद्यालय के प्रांगण में रोजगार मेले को लेकर बरारी कोढ़ा समेली कुर्सेला फलका प्रखंड के
युवक युवतियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, मेले में दर्जनों कंपनी के स्टॉल लगाये गए थे, वही बेरोजगार युवक युवतियों को कंपनी ने सलेक्ट भी किया गया, वहीं इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि नारी सर्वशक्तिमान है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हुए इसे और बढ़ाने की अपील करते हुए राज सरकार की योजना पर चर्चा की मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीविका दीदी को स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है जीने का अधिकार सबको है किसने कहा कि बेटी और बेटे में फर्क है उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कोई रोजगार वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जीविका दीदियों से कहा कि इन सभी योजनाओं का भी खुद लाभ ले और गांव घर में अन्य महिलाओं को भी जागरुक करने का काम करें, वही मौके पर जीविका के बीपीएम, बीडीओ सीओ थाना अध्यक्ष मौजूद थे,



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें