बिहार [ कटिहार]__कटिहार नगर थाना क्षेत्र में
पुलिस ने छापेमारी कर कई आधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस समेत तीन हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आज नगर थाने में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधी हथियारों के तस्करी समेत विवादित जमीन की खरीद-फरोख्त का कार्य में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि जिले में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर स्थानीय पुलिस के द्वारा सघन अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में ये सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 02 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 16 जिंदा कारतूस, 05 पिस्टल मैगजीन भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है जिससे और भी कई सफेदपोशों के नामों के खुलासे हो सकते हैं।इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार समेत पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह, सुनील पासवान समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें