42 लाख 47 हजार की लागत से सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास,

42 लाख 47 हजार की लागत से सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास,

शिलान्यास करते बरारी विधायक 

आम जनता 


कटिहार (बिहार) सुमन शर्मा_____ बरारी प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत सिमराहा से देवरा गांव तक सड़क का एजेंसी आर डब्ल्यू डी के द्वारा 42 लाख 47 हजार की लागत से सड़क का निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, वही सड़क का शिलान्यास मंगलवार को बरारी विधायक नीरज कुमार ने नारियल फोड़ कर व फीता काटकर किया, शिलान्यास के उपरांत विधायक नीरज कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने किया, इस अवसर पर मुखिया संघ अध्यक्ष शालिग्राम यादव, कान्तनगर पंचायत के मुखिया रंजीत झा, पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद यादव, मो ईसराइल ने विधायक का आभार प्रकट किया, कहा कि जो कार्य कई दशकों में नहीं हो पाया वो कार्य आपने महज तीन साल के कार्यकाल में कर डाला।मौके पर ग्रामीणों ने विधायक से  पुल व कई अन्य सड़को की भी मांग रखी, इस अवसर पर विधायक नीरज कुमार ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कान्तनगर में नववें गुरु गुरुतेग बहादुर 350 वर्ष पहले यहाँ आये थे, आजादी के बाद अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया, कान्तनगर शुरू से ही बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र रहा है, यहाँ बिजली सड़क की समस्या आजदी के बाद से ही बनी हुई थी, मैंने अपने तीन वर्ष के अल्प समय में ही यहाँ बिजली सड़क से पूरे गांव को जोड़ने का प्रयास किया हूँ, उन्होंने कहा कि सब गुरु के आर्शीवाद से ही कार्य हो रहा है, उन्होंने कहा कि जल्द ही प्राथमिक विद्यालय पिपरा टोला(सुजापुर) से ऐतिहासिक गुरुद्वारा कान्तनगर साढ़े ग्यारह किलोमीटर तक सड़क का कार्य मई-जून से पथ निर्माण विभाग से शुरू किया जाएगा जिसके लिए अधिग्रहण कर लिया गया है, उन्होंने केंद्र कि मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भागलपुर में स्मार्ट सिटी तो नहीं बना परन्तु जब तक मैं गांव को स्मार्ट नहीं बनाऊंगा तक तक मैं चैन से बैठने वाला नहीं हूं, उन्होंने कहा कि हमलोग वादे से मुकरने वाले व्यक्ति नहीं है।वोट की कीमत को समझें, जिस तरह से मां बहनों की रक्षा करते है उसी तरह वोट की रक्षा करे और दिल्ली व पटना में बैठने वालो को सबक सिखाये,
इस अवसर पर राजद अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, मुखिया शालिग्राम यादव, रंजीत झा, सूरज राय, पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद यादव, सरपंच फजलू रहमान, मो इसराईल, उपमुखिया रंजीत यादव, वार्ड सदस्य सूर्यनारायण सिंह, सरदार फोकल सिंह, बाबुल, नारायण मंडल, सैदूर रहमान सहित सैकड़ों ग्रामीण महजूद थे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें