बिहार [ कटिहार ]__कटिहार से एक बड़ी खबर,कटिहार के बारसोई थाना क्षेत्र के बारसोई रजिस्टरी ऑफिस के मुंशी का अपहरण कर लिया गया है ,बताया जाता है की सुबह करीब 10 ;30 के आस पास मुंशी असीरुद्दीन को कुछ अज्ञात व्यक्ति स्कार्पियो में बिठाकर अपने साथ ले गए ,और मुंशी की मोटरसाइकल सड़क पर पड़ी हुई पाई गई है ,अपहृत असीरुद्दीन अपने घर धर्मपुर से मोटराइकल से आबादपुर से अनुमंडल व्यवहार न्यायालय आ रहे थे, उनके साथ नसीम अख्तर नाम के एक अधिवक्ता भी थे ,अपहरणकर्ताओं ने अधिवक्ता को घटनास्थल पर ही छोड़ दिया और मुंशी को उठा ले गए ,घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और CCTV खंगालने में जुट गई है। घटना के बाद अपहृत मुंशी के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले में पुलिस अभी कुछ नही कह पा रही है .
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें