दहेज़ की बलिबेदी पर चढी एक बेटी ,दहेज़ दानवो ने शीला को रहष्यमय तरीके से किया गायब .

बिहार [कटिहार ]__सुमन कुमार शर्मा ___दहेज़ की बलिबेदी पर चढी एक बेटी ,दहेज़ दानवो ने शीला को रहष्यमय तरीके से किया गायब .


शीला 

कटिहार दहेज़ की बलिबेदी चढ़ी एक और बेटी ,ससुराल वालों ने दहेज ना मिलने पर शीला की हत्या कर लाश को छुपाया ,दहेज़ ना मिलने के कारण ससुराल वाले डायन कहकर कर रहे थे प्रतारित ,पुलिस ने मामला अर्ज करते हुए दो लोगों को किया गिरफ्तार ,पीड़ित परिजन शीला के लाश की कर रहे हैं मांग ,मनिहारी थाना क्षेत्र के गांधीटोला में दहेज़ दानवों का एक घिनोना चेहरा सामने आया है ,जहाँ दहेज़ के दानवो ने दहेज़ ना मिलने पर पहले शीला को प्रताड़ित किया फिर उसे डायन करार देकर उसकी हत्या कर लाश को छुपा दिया है ,ससुराल वालो ने शीला की लाश को छुपकर पुरे इलाके में ये अफवाह फैला दिया था की शीला ने गंगा में कूदकर अपनी जान दे दी जिसके आधार पर मनिहारी पुलिस ने काण्ड दर्ज कर लाश को गंगा में खोजना शुरू कर दिया ,लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया ,



मनिहारी थाना 
मामला उस समय नया मोर ले ली जब शीला के 6 साल के बड़े पुत्र ने अपने माँ के परिवार वालों को शीला के हत्या की पूरी कहानी बता डाली ,जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने मनिहारी ठाणे में मामला दर्ज करते हुए आरोपी ससुराल वालों की गिरफ़्तारी की मांग करने लगे ,और इस मामले को लेकर पीड़ित परिजन के गाँव के लोग सड़क पर उतर आये और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लाश को बरामद करने की मांग करने लगे। वहीँ मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच करते हुए लाश की तलाश में जुट गई है ,लापाता शीला कॊ खोजने के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है .वहीं इस घटना से पूरा गांव मे मातमी सनाट्टा छाया हुआ है और लपाता शीला की मां एवं उसके दोनो बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है .
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें