_हल्दी की खेती के सहारे सुनहरा रंग भर रही है समेली की महिला किसान शीला

बिहार [ कटिहार ]_सुमन कुमार शर्मा __हल्दी की खेती के सहारे सुनहरा रंग भर रही है समेली की महिला किसान शीला 





हल्दी की खेती के सहारे अपने जीवन में खुशियों का सुनहरा रंग भर रही है कटिहार समेली प्रखण्ड की शीला ,,,,,समाज जहाँ शीला को आइकॉन मान रही है वहीँ कृषि विभाग भी इस महिला किसान की पहल की मुरीद है ,घर से लम्बी दुरी पर अपने खेत में मेहनत के रंग भरकर आर्थिक आमदनी का सुनहरे रंग भर्ती ये शीला है ,शीला के पति परदेश मजदूरी करने के बावजूद घर की माली हालत ठीक नहीं है ऐसे में शीला देवी अपने ही खेत में हल्दी और सब्जी की खेती कर परिवार के लिए एक नई राह ढूंढने की कोशिश की ,,,शीला देवी की मेहनत भी कुछ हद तक रंग लाई और अब अपने ही खेत में हल्दी की खेती के सहारे आमदनी का कुछ हद तक हल वो ढूंढ निकाली है ,समाज भी शीला के इस पहल की मुरीद है और अन्य महिलाओं को भी शीला देवी से सीख लेते हुए अपने घर परिवार के लिए इस तरह से ही मदद के लिए आगे आने की बात कह रहे हैं। किसान दीदी शीला के लिए विभाग के पास महिला किसान होने के कारण कोई विशेष योजना तो नहीं है लेकिन जिला कृषि पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद इस महिला के मेहनत भरी पहल की सराहना करते हुए विभाग के द्वारा जो भी संभव मदद हो सके उसके लिए आश्वस्त कर रहे हैं। निश्चित तौर पर किसान दीदी शीला की ये पहल बिहार में नारी सशक्तिकरण  की एक नायब उदाहरणों में से है ,,ऐसे उदहारण के सहारे ना सिर्फ खेती के क्षेत्र में क्रांति आएगी बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका भी और सशक्त  होगी। 
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें