सदर अस्पताल में कोमा में है आईसीयू ,डॉक्टर का है इंतज़ार

बिहार [कटिहार __असदुर रहमान __सदर अस्पताल में कोमा में है आईसीयू ,डॉक्टर का है इंतज़ार





कटिहार में स्वास्थ सेवा से जुडी सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्था आईसीयू चार सालों से बंद है ,बीच बीच में ये अतिआवश्यक सेवा कुछ दिनों के लिए शुरू जरूर हुआ था लेकिन ये चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात जैसी कहावत ही बनकर रह  है ,कटिहार सिविल सर्जन एक बार फिर इसे जल्द शुरू करने का आश्वासन दे रहे हैं,'कोमा में है आईसीयू ''...... कटिहार सदर अस्पताल के आईसीयू को है इलाज की जरुरत ,दरअसल लगभग चार साल पहले लोगों को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कटिहार सदर अस्पताल में करोडो की लागत से आईसीयू सेवा की शुरुआत की गई थी ,लोगों को उम्मीद जगी थी की अब यहाँ आसानी से बेहतर चिकित्सा सेवा मुहैया होगी मगर चार साल के दरमियान एक दो बार इसे कुछ कुछ दिनों के लिए शुरू तो जरुर किया गया पर तकनिकी स्टाफ और विशेषज्ञ  डॉक्टर के कमी की हवाला देकर इसे फिर से बंद कर दिया गया ,अब करोडो की मशीन और बेड धुल फांक रहा है ,स्थानीय लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं वहीँ राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए इसपर आर पार की लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं। 







वहीँ कटिहार सिविल सर्जन मो० मुर्तजा अली की माने तो अब राज्य सरकार विशेषज्ञ  डॉक्टर की सेवा मुहैया करवा रही है और जल्द आईसीयू को फिर से शुरू करवाया जाएगा। दरअसल आश्वासन के ऑक्सीजन से स्वास्थ विभाग इससे पहले भी बंद परे आईसीयू में कई बार जान फुक्ने की कोशिश कर चुकी है मगर हर बार विभाग को और कटिहार के लोगों को निराशा ही हाथ लगा है ,उम्मीद है की इस बार इस जरुरी सेवा के लिए कोई ठोस पहल होगी। 
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें