पूरे मुल्क से हो आतंकवाद का खात्मा : मौलाना इजराइल कासमी

बिहार [कटिहार ]__पूरे मुल्क से हो आतंकवाद का खात्मा : मौलाना इजराइल कासमी

जमीयते उलेमा ए हिंद के नेतृत्व में मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद होने वाले वीर जवानों की याद में भव्य मौन जुलूस जमीअतुल उलमा कमेटी के द्वारा फलका में निकाला गया।इसमें मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन के सैकड़ों छात्र, राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि ऑलमाए एकराम के अलावा काफी तादाद में क्षेत्र के नौजवान शामिल थे। जुलूस फलका मदरसा से निकलकर बाजार होते हुए बैंक तक गई तथा प्रखंड मुख्यालय समीप से पुनः वापस बाजार आकर शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां तमाम लोगों ने शहीद वीर सपूतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

मौके पर जमीयते उलेमा ए हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना इजराइल अहमद कासमी ने कहा कि पुलवामा की घटना बेहद ही बुजदिलाना हरकत है तथा मुल्क  के मुखालिफ ताकतों से बदला लेना वक्त की सबसे अहम जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि पूरे दुनिया के लिए ये दहशत गर्द (आतंकवादी) कोढ़ है इसलिए जड़ से इसका खात्मा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम हिन्दुसातानी हैं। हम मुस्लिम -हिन्दू भाई -भाई हैं। और  हमारे मुल्क पर कोई बुरी नजर डालने वालों को हम सब मिलकर सिर कलम कर डालें। वहीं जुलूस का समर्थन कर रहे जिला परिषद सदस्य अंजना देवी ने कहा कि हम लोग हिंदू मुस्लिम सभी लोग प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि इस नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया जाए। श्रीमती देवी ने कहा कि हमारी संस्कृति रही है कि आजादी की लड़ाई हो या फिर कोई भी मुसीबत आपस में मिल जुलकर दुश्मनों को जवाब देते हैं आगे भी देते रहेंगे। वहीं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबदुल जबार ने कहा कि कातिल को क्षमा करना भी जुर्म है, इसलिए इस बेजा हरकत करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाए ताकि ऐसे तत्व की आने वाली हजार नस्लें भी बुरी नजर उठा कर भारत के तरफ देखने की हिम्मत ना करे।समाजसेवी साजिद आलम,मुफ़्ती सब्बीर अहमद कासमी,प्रखंड जमीअतुल उलेमा के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इमरान अहमद  काजमी , कारी अतीक , मौलाना रिजवान , मौलाना शमसेर , मौलाना अस्फाक ,ब्लड युथ क्लब के सोनू खान जकी, अनिल यादव, प्रभु नारायण साह, पंकज यादव, पूर्व समिति सदस्य  रामप्रवेश चौधरी, हाजी अयूब साहब ,मौलाना अब्दुल अहद साहब, कारी हैदर अली ,कारी शब्बीर हुसैन ,हाफिज मोहम्मद आलमगीर ,हाफिज अतिकुर्रहमान ,मौलाना तनवीर आलम ,कारी मोहम्मद अफरोज आलम,मास्टर आलमगीर व मुबारक हुसैन, मोहम्मद शाकिर, सदय चौधरी, मेराज बबलू, जेगम अब्बास सहित सैकड़ो बच्चे सहित सुरक्षा में थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह सदलबल के साथ मौजूद थे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें