बिहार [कटिहार]__असदुर रहमान _ सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कटिहार जिला कमिटी का हुआ गठन
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के कटिहार जिला इकाई के द्वारा शहर में स्थित आनंद भवन में जिला अध्यक्ष जनाब मोहम्मद जमीद की अध्यक्षता में कटिहार नगर कमेटी गठन किया गया। जिसमें मोहम्मद अफाक को नगर अध्यक्ष चुना गया, उपाध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर, महासचिव मोहम्मद अजमत, सचिव मोहम्मद शहवाज और नसलरुल, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज, मेंबर मोहम्मद शेख समीम, मोहम्मद अरमान चुने गए। इसके अलावा कदवा के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद जर्जीस, बरारी के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज आलम और कोढा के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद नसीम अख्तर चुने गए।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मोहम्मद जमीद ने कहा कि हमारी पार्टी का मकसद लोगों में भय और भूख के माहौल को दूर करना है आज देश में भूखों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है और अंबेडकर और गांधी जी के सपनों का भारत नहीं है, जिस ख्वाब को देखते हुए हमारे बुजुर्गों ने फांसी के फंदे पर लटक जाना कबूल किया वह सपना आज पूरा नहीं हो पा रहा है, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया उस काम को पूरा करेगी।
वहीं बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि देश आजाद हुए 70 साल हो गया ऐसा लगता है कि आज भी हम गुलाम के दौर से गुजर रहे हैं आज भी पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यक को ना ही उसका सही हक मिल पता है और ना ही उसके हाथ इंसाफ हो पाता है, इसलिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया देश में एक विकल्प है जो पूरे देश को फिर से सोने की चिड़िया बना सकती है जिसका ख्वाब हमारे देश के क्रांतिकारीयों ने देखा और अपनी जान देकर भी देश को आजाद कराया।
इनके अलावा जिला सचिव कमर दानिश ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार, पिछड़ोका शोषण, दंगे फसाद कांग्रेस हो या भाजपा या कोई भी ओर नामी सेकुलर पार्टीया सब के राज में होता है कोई पार्टी कभी भी इसके खिलाफ कुछ आवाज नहीं उठाती इसको देखते ही हुए कटिहार लोकसभा से पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।
बैठक में मुख्य रूप से स्थिति प्रदेश सचिव डॉक्टर रिजवान मजहरी एवं मंजर आलम, जिला उपाध्यक्ष प्रभुलाल उराँव डॉक्टर आलमगी, डॉक्टर सगीर, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शेखतर कटिहार विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद कलाम अंसारी, मोहम्मद जफर, असफाक, फरीद, रफीक अखिलेश रॉय और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें