फलका प्रखण्ड क्षेत्र के मघेली पंचायत के धनेठा गांव में बीते दिनों भीषण आग लगने की घटना से 11 परिवारों के घर जलकर राख हो गये थे, घर जलने से कपड़ा सहित लाखों रुपये का समान जलकर राख हो गया था, वही अग्नि पीड़ित परिवार से मिलने
पूर्णियां लोकसभा सांसद श्री संतोष कुशवाहा मघेली पंचायत के धनेठा गांव पहुंचे, वही पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुये, वही सांसद ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव राहत सामग्री दिलाने का आश्वाशन दिया और निजी कोष से धोती साड़ी कम्बल और खाना बनाने का सभी सामाग्री का वितरण पीड़ित परिवार के बीच किया, वही धनेठा गाँव के अग्नि पीड़ित परिवारों के चेहरे पर खुशी के आँशु दिखाई दी,

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें