समेली में रसोइया संघ ने अपनी मांगों को लेकर बीआरसी में दिया धरना,

बिहार [कटिहार]__सुमन शर्मा__समेली में रसोइया संघ ने अपनी मांगों को लेकर बीआरसी में दिया धरना, 

समेली प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केंद्र में प्रखंड रसोइया संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जहाँ दर्जनों रसोइया ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार से अपनी मांग रखी है, वही धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रघुवीर मंडल के नेतृत्व में किया गया, वही रसोइया संघ के अध्यक्ष रघुवीर मंडल ने बताया कि बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के द्वारा 14 सूत्री मांगों को लेकर 10 जनवरी से ही रसोईया संघ हड़ताल पर है, जिसमें बताया कि 20 मध्य व प्राथमिक विद्यालय 24 में मध्याह्न भोजन बंद हैं, वही रैली निकालकर रसोईया ने प्रखंड बीआरसी पहुंचे, वही जिला मंत्री एटक सह बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ  प्रभारी संयोजक मोहम्मद मूसा ने बताया कि 14 सूत्री मांगों को लेकर एक माह से रसोइया संघ हड़ताल पर है, वही हम लोगो की मांग पत्र में पारिश्रमिक बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, विद्यालय का चतुर्थवर्गीय कर्मचारी घोषित करने, पेंशन उपादान, भविष्य निधि, चिकित्सा सुविधा, इएसआई का लाभ देने, मृत्यु पश्चात पांच लाख का अनुदान देने, मनमाने ढ़ंग से काम से हटाए गए रसोइया को पुन: कार्य पर वापस लेने, एमडीएम के (एनजीओ) निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगे प्रमुख थी, वही केंद्र और राज्य सरकार रसोईया के हक की अनदेखी कर रही है, मांग पूरी नही होने तक आंदोलन जारी रहेगा, इस मौके पर जिला मंत्री एटक सह बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ प्रभारी संयोजक मोहम्मद मूसा, कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर शर्मा, अध्यक्ष रघुवीर मंडल, सचिव रेणु देवी, उपाध्यक्ष प्रमिला देवी, शिला देवी, चंदा देवी, प्रकाश मंडल, सोनी देवी, रीता देवी, रीना देवी, रंजना देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी, कांति देवी, कमली देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, मीरा देवी, प्रमिला देवी, चमेली देवी, रिंकू देवी, नीलम देवी, जानकी देवी, नूतन देवी, विशाखा देवी, रूपा देवी, निर्मला देवी, सहित सैकड़ो की संख्या में रसोईया कर्मी मौजूद थी,
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें