बिहार [कटिहार]__असदुर रहमान __गरीबो को 5 रूपये में खिलाया गया भरपेट भोजन ,अनोखा पहल
हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा गरीबों के लिए स्टॉल लगाकर 5 रुपया में भरपेट शाकाहारी भोजन कराया गया। मंगलवार सुबह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर स्टॉल की शुरुआत सदर अस्पताल के निकट किया गया। 5 रुपया में शुद्ध शाकाहारी भोजन का स्टॉल लगाकर लोगों को भोजन देने का काम किया गया।

विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि गरीबों के लिए 5 रुपया में शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई है। जो हर मंगलवार चलाई जा रही है। इसको आगे भी चलाया जाएगा ताकि गरीब वंचित दूरदराज से आने वाले लोगों को यह सुविधा मिल सके। इस सेवा का लाभ सैकड़ों लोग उठा रहे हैं। शहर में समाज सेवा से जुड़े कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अन्नपूर्णा रसोई संस्था के नाम से 5 रुपया में भोजन उपलब्ध कराई जा रही है। सभी संस्था के लोगों ने इसकी शुरुआत आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस कार्यक्रम में मोहन अग्रवाल, सुबोल रोय, बबलू गुप्ता, शुभम कटारूका, अनिल अग्रवाल, संजय कुमार, उत्तम कुमार, रवि कुमार दास, एसएन चौधरी, प्रकाश अग्रवाल, एवं अन्य संस्था के लोग मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें