बिहार [कटिहार]__कुर्सेला में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
कटिहार (बिहार)सुमन शर्मा की एक रिपोर्ट___जिला के एनएच 31 पर कुर्सेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला गिट्टी प्लांट के समीप तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही बल्थी महेशपुर निवासी सरोज सिंह-55 वर्ष के रुप में हुई है, वही घटना की सूचना से ही मृतक के परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई में जुट गई थी, परिजनों ने बताया कि सरोज सिंह किसी कार्य से कुर्सेला चौक से देवीपुर जा रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में लिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनके प्राण पखेरु उड़ चुके थे, स्थानीय लोगों ने कहा कि बेकाबू रफ्तार के कारण ही लोगों की आए दिन जान जा रही है, लोगों ने स्थानीय प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है,


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें