कांग्रेस छोड़ एनसीपी में आये कई कांग्रेसी ,कटिहार कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका .

बिहार [कटिहार ]__असदुर रहमान __कांग्रेस छोड़ एनसीपी में आये कई कांग्रेसी ,कटिहार कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका .
कटिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के.के शर्मा के समक्ष आज कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष शाहिद हिंदुस्तानी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थ एनसीपी दामन थाम लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव के.के शर्मा ने बताया कि 2019 में सरकार बनने का रास्ता एनसीपी होकर ही तय होगी  और राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार निश्चित प्रधानमंत्री बनेंगे उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी तारिक साहब को  एनसीपी के द्वारा राज्यसभा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री बना कर पद और प्रतिष्ठा देना बड़ा चूक हुआ हैं, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पर रहा है। अब आने वाले दिनों में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा में भी एनसीपी अपने प्रत्याशी देंगे और इसमें युवा वर्ग और अल्पसंख्यक  को तवज्जो दी जाएगी।


वहीँ एनसीपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जिन लोगों ने एनसीपी का दामन थामा है इससे एनसीपी काफी मजबूत होगा ,और एनसीपी ने नेता हो या कार्यकर्ता सभी एक सामान है यहाँ सबको सम्मान मिलता है ,लोकसभा चुनाव में हमारी पकड़ मजबूत हुई है ,और इनके पार्टी में आने से हम और मजबूत हुए हैं , जबकि कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए शाहिद हिंदुस्तानी ने आरोप लगाया की तारिक अनवर के कांग्रेस में शामिल होते हैं कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ गई है और उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही है इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है और हर हाल में कटिहार से एनसीबी प्रत्याशी मोहम्मद सकुर को विजय बनाएंगे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें