AADIWASI MAHILA KI DABANGO NE KI PITAI
कटिहार में विस्थापितों के लिए सरकारी ज़मीन आवंटित करने के नाम पर खुनी जंग ,सरकारी ज़मीन के बगल में ही निजी ज़मीन पर विस्थापितों को बसाने का विरोध करने पर ज़मीन की मालकिन कुड़ी मुर्मू को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा,अमदाबाद थाना क्षेत्र के जमरा पगना बैरिया गाँव के इस मामले में पीड़ित पक्ष कोर्ट में अंचलाधिकारी ,कर्मचारी ,वार्ड सदस्य और कई दबंगों पर परिवाद पत्र दायर करते हुए आरोप लगाया है की अधिकारीयों की मिली भगत से सीज टोला में विस्थापितों के लिए आवंटित सरकारी ज़मीन के बगल में आने वाले उनकी ज़मीन को हरपने की साजिश की जा रही है ,जिसका विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह से लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया है .लाठी डंडे से एक महिला को लोगों द्वारा पीटता हुआ ये तस्वीर वाकई दिल दहला देने वाली है .अब देखना है विस्थापितों को ज़मीन आवंटित करने के जरुरी कदम के साथ साथ इस महिला के साथ हुई ये दिल दहला देने वाली घटना पर किया कारवाई होता है .
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें