मोदी सरकार में जदयू का शामिल नहीं होना सही _कहा एनसीपी प्रदेश प्रवक्ता ने .
पटना __एनसीपी युवा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता मोहम्मद राहत कादरी ने मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार में जेडीयू के शामिल न होने के फैसले को सही बताया है। उन्होंने नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया है। इस दौरान राहत कादरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार और जेडीयू को ठगने का काम किया है
राहत कादरी ने आगे कहा कि जब बिहार में बीजेपी के 17 सांसद होने पर 5 मंत्री बनाए जा सकते हैं तो जेडीयू के 16 सांसद होते हुए मात्र 1 मंत्री पद किस आधार पर दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने बिहार की जनता के साथ छल किया है। जेडीयू केवल एनडीए का ही हिस्सा नहीं बल्कि बिहार की जनता का प्रतिनिधित्व भी करती है। मोदी सरकार का जेडीयू के प्रति लिया गया फैसला अनुचित है। नीतीश कुमार ने 1 मंत्री पद दिए जाने पर बीजेपी का ऑफर ठुकराकर बिहार की लाज रखी। साथ ही कादरी ने कहा सीमांचल के सांसदों को एक भी मंत्रालय नहीं देकर कर उन्हें पिछड़ेपन की तरफ धकेला गया जो सीमांचल की जनता के लिए एवं विकास के लिए उचित नहीं है

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें