अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दो युवक को कुचला, ईद पर्व का कपड़ा खरीदने जा रहा था दोनो युवक,
समेली (कटिहार)___कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 नवाबगंज फुलवरिया के समीप अनियंत्रित एक बस ने बाइक सवार दो युवक को कुचला दिया, जहां दोनो युवक की मौके पर मौत हो गई, वही जानकारी के अनुसार कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई गाँव निवासी फारूक आलम का 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जसीम आलम ओर शेख सुलेमान का 28 वर्षीय पुत्र
मोहम्मद इमरान दोनो बाईक पर सवार होकर गेड़ाबाड़ी बाजार ईद का कपड़ा खरीदने जारहे था कि कोढ़ा से भागलपुर जारही सावरी बस शोभा ट्रेवल्स नवाबगंज फुलवरिया नहर के समीप अनियंत्रित होकर सामने से धक्कामार दिया जिससे एक कि मौत घटना स्थल पर हो गई,
वही बाईक सहित एक बाईक सवार युवक को घसीटते हुये एक किलोमीटर तक गोंदवारा गांव के समीप तक चला गया, जहाँ घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 31को एक घण्टा तक जाम कर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर मुआवजे की मांग पर अड़े रहे, वही घटना की जानकारी मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर पी के प्रवीण, कोढ़ा प्रखंड बीडीओ सहित सदलबल के साथ मौके पर पहुँच कर जाम हटाया, वही शव को कोढ़ा पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया,



0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें