किसी से भी जबरन नहीं बुलवाया जाये किसी भी धर्म का नारा _कहा देश महासचिव मोहम्मद मोहम्मद सुजात उल्ला मुन्ना भाई
पटना [बिहार __बिहार राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद मोहम्मद सुजात उल्ला मुन्ना भाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की सरकारों से सवाल हुआ है और होता रहेगा ,उन्होंने कहा की आज सवाल है मेरे देश के बहुसंख्यकों से (हिंदू) की जय श्री राम जो धार्मिक शब्द है जिसका मैं भी सम्मान करता ‘था’ लेकिन अब हालात बदले हैं यहाँ तक की बलात्कार जैसे बेहद घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले दरिंदों का समर्थन जय श्री राम के नारों के साथ हुआ,आतंकवाद के आरोपियों का सम्मान और समर्थन जय श्री राम के नारों के साथ हुआ,संविधान का विरोध इसी जय श्री राम के नारों के साथ हुआ.
उन्होंने कहा की मैं जानता हूँ कि सभी ऐसे नही हैं लेकिन... लेकिन क्या कोई हिंदू नेता या कोई हिंदू आम नागरिक या सांसद
सड़कों पर आये उन स्वघोषित धार्मिक (आतंकियों) के ख़िलाफ़?
क्या तुमने क़ानून का दरवाज़ा खटखटाया आपके धर्म को बदनाम करने वाले ऐसे लफ़ंगों के ख़िलाफ़?
क्या तुमने अपने धार्मिक गुरुओं से इसपर नाराज़गी व्यक्त किया कि जय श्री राम के नारे को आतंक,ज़ुल्म और अन्याय की पहचान बनाया जा रहा इसपर बहस हो या इन्हें समाज से बेदख़ल किया जाए?
एक बात याद रखिएगा दोस्त जय श्री राम के नारों के साथ बलात्कारी का समर्थन और हत्या से पीड़ित की केवल एक नस्ल के एक दो सदस्य पर असर पड़ेगा और इन सभी बातों पर मुन्ना भाई ने कहा हमारे देश में मुसलमान पिंजरे में कैद मुर्गा की तरह हो गया है जिसका नंबर आता है
वही चिल्लाता है बाकी सब दाना चुगते है मगर हम युवा अपने आवाज और भी उठाएंगे सुप्रीम कोर्ट से बात करेंगे कि देश में जय श्री राम का नारा मुसलमानों को जबरदस्ती लगवाया जाएगा और ना लगाएं तो उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा मोदी मंत्रिमंडल इस बात पर गौर करें अन्यथा हम सड़क पर उतरेंगे जय हिंद जय भारत,

Hona chaye
जवाब देंहटाएंJarur karna chahiye
जवाब देंहटाएं