एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता का बड़ा बयान कहा बिहार और कटिहार में हार के लिए महागठबंधन जिम्मेवार:

एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता का बड़ा बयान कहा बिहार और कटिहार में हार के लिए महागठबंधन जिम्मेवार:



पटना:[बिहार]_- कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी की हार पर एनसीपी के युवा अध्यक्ष सह प्रवक्ता राहत कादरी ने खुले तौर पर कहा कि अगर कटिहार लोकसभा सीट महागठबंधन से एनसीपी को मिलती तो निश्चित तौर पर 2014 की भांति जीत को दोहराती। आगे एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सह युवा प्रदेश अध्यक्ष राहत  कादरी ने कहा कि एनसीपी को महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनाना महागठबंधन को भारी पड़ गया ।
कादरी ने महागठबंधन के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि भविष्य में लालच में पड़ने से भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर बिहार में फासीवादी ताकतों से लड़ना है तो एनसीपी के बिना लड़ाई अधूरी है। साथ ही श्री कादरी ने कहा कि मैं कन्हैया कुमार की हार से स्तब्ध और इसका जिम्मेदार महागठबंधन को मानता हूं। वहीं कटिहार की जीत के लिए सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी को बधाई देते हुए कहना चाहता हूं कि वो कटिहार के विकास को गति देने की दिशा में काम करें।आपको बताते चलें की पिछली चुनाव में तारिक अनवर एनसीपी के टिकट पर ही कटिहार से चुनाव मैदान में थे और वो जीते भी थे ,लेकिन एनसीपी छोड़ने के बाद वो कांग्रेस में चले गये ,सूत्र बताते हैं की कांग्रेस उम्मीदवार तारिक अनवर की हार का कारन कांग्रेस में तारिक अनवर के आने के बाद से शुरू हुए अंतर्कलह भी हो सकता है क्योंकि कांग्रेस में ही कुछ लोग तारिक अनवर का विरोध कर रहे थे काफी मान मनव्वल के बाद सभी एक मंच पे आये थे लेकिन पार्टी में अंतर्कलह ख़त्म नही हो सका जिसका खामियाजा तारिक अनवर को हार से चुकाना पड़ा ,क्योंकि जिन जगहों पर महागठबंधन शामिल राजद और कांग्रेस के विधायक थे वहां से भी लोगों का पूरा समर्थन तारिक अनवर को प्राप्त नही हुआ ,जैसे ही मतगणना शुरू हुई बरारी से जदयू को बढ़त मिलती चली गई ,,,राहत कादरी ने कहा की जदयू से जीत कर आये दुलाल चंद गोश्वामी को जीत की बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं की वो कटिहार में विकास को गति देंगे ,कटिहार को बाढ़,कटाव,,शहरी इलाकों में जल जमाव ,शहर में जाम जैसी समस्याओं से निजात दिलाते हुए सिक्षा के क्षेत्र में ,किसानो के मुद्दों को ध्यान में रखेंगे .
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें