HATYA KA KHULASA
कटिहार पुलिस ने 14 मार्च को बलरामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत के मुखिया पति मोहमद दिलखुश की हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या कांड के दो मुख्य आरोपी गरीब नवाज और एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली है हत्यकांड का खुलासा करते हुए कटिहार आरक्षी अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार बंगाल के कई संगीन अपराधों का आरोपी है जिसे बंगाल पुलिस भी सरगर्मी से तलाश कर रही थी गिरफ्तार अपराधी के पास से हत्या में प्रयोग किया हुआ पिस्टल मैगजीन भी बरामद कर लिया गया है हत्या की वजह का खुलासा करते हुए आरक्षी अधीक्षक ने कहा कि मृतक दिलखुश से इनकी पुरानी रंजिश थी और इन आरोपी को मृतक ने जेल भी भिजवाया था और इसी का बदला लेने के लिए इस हत्या कांड को गिरफ्तार अपराधियो ने अंजाम दिया फिलहाल पुलिस इसी हत्याकांड में शामिल एक अन्य अपराधी की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है गौरतलब है कि मृतक दिलखुश मुखिया पति होने के साथ साथ जद यू के जिलास्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता भी थे
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें