AAROPI KI LIVE PITAI
कटिहार में युवती के मौत पर हंगामा, अजमनागर थाना क्षेत्र के चोहलर पंचायत में युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है मृतिका के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों की माने तो हत्या से पहले युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि महानंदा बांध पर मिट्टी भराई के कार्य मे लगे ट्रैक्टर चालक ने ही पहले तो युवती के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी ,उग्र ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उसकी जम कर पिटाई कर दी किसी तरह पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से ट्रैक्टर चालक को मुक्त करकर अपने हिरासत में लिया फिलहाल क्षेत्र में तनाव है,आरक्षी अधीक्षक ने खुद घटना स्थल पर पहुँच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करवाते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के भरोसा दे रहे है।वही महिला के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें