बिहार [कटिहार ]__लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक .
कटिहार लोकसभा का चुनाव दूसरे चरण के 18 अप्रैल को होना है। जिसकी अधिसूचना जारी होने के बाद आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति पूनम तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि कटिहार में 18 अप्रैल को मतदान होना तय है। कटिहार लोकसभा क्षेत्र में करीब 16 लाख 45 हजार 713 मतदाता 1667 बूथों पर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि कटिहार लोकसभा क्षेत्र में अधिसूचना की तिथि 19 मार्च है। जबकि 26 मार्च 2019 तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे । नामांकन पत्र समीक्षा की तिथि 27 मार्च है जबकि अभ्यर्थी के नाम वापसी की अंतिम तिथि 29 मार्च है। वहीं 18 मार्च को मतदान की तिथि निर्धारित है।

श्री मति पूनम ने बताया कि कल चुनाव की घोषणा के बाद से ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान अगर कहीं भी किसी भी तरह के राजनैतिक दल या राजनीतिज्ञ के पोस्टर पाए जाते हैं तो उनपर कड़ी कारवाई की जाएगी। वहीं चुनाव को लेकर सभी सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है आरक्षी अधीक्षक ने कहा की लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर डी गई है , साइबर सेल के माध्यम से भी सूचनाओं के आदान प्रदान की नजर रखी जा रही है । कहीं से भी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी । इन क्षेत्रों में सघन चलाया जाएगा ताकि निष्पक्ष मतदान कराया जाए, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें