महाराष्ट्र के पुणे स्थित यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में कटिहार के पांच मजदूर की मौत
महाराष्ट्र के पुणे स्थित यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा (Pune Building Collapsed) में कटिहार के पांच मजदूर की मौत,बताया जा रहा है कि एक निर्माणाधीन मॉल का स्लैब गिरने से ये हादसा हुआ है, सभी पंचों मजदूर कटिहार बारसोई अनुमण्डल से है,जिसमें(1) मजरुम हुसैन(धचना, बारसोई ),(2)तजिब आलम(बलिया बैलोंन ,भाई नगर), (3)साहिल मोहम्मद आजमनगर, बेलवा)(4) मोहम्मद समीर (आजमनगर,बाघोरा) और(5) मोबिद आलम (चौन्दी बारसोई)से है एडीएम विजय कुमार ने की पुष्टि करते हुए कहां की जिला प्रशासन लगातार पुणे प्रशासन से संपर्क में है और वहां के सभी प्रक्रिया समाप्त करने के बाद हवाई मार्ग से सभी पांचों डेड बॉडी को निकटवर्ती बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचाया जाएगा जिसके बाद बारसोई अनुमंडल के एसडीओ और श्रम विभाग को पांचो परिवार के लोगों के डेड बॉडी उन तक पहुंचाते हुए अतष्टि प्रक्रिया के साथ-साथ मुआवजे की प्रक्रिया के लिए भी निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने पूरे मामले पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को यथासंभव मदद का भरोसा दिया है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें