असंगठित कामगार मजदुर किया है ,जानिये पूरी जानकारी 

 स्वरोजगार क्रांति मिशन को मिला कटिहार सांसद का साथ

असंगठित कामगार मजदुर किया है ,जानिये पूरी जानकारी

   गुरनानी भैया फेडरेशन के द्वारा अपने स्वरोजगार क्रांति मिशन के तहत आहूत की जाने वाली मुख्यमंत्री सूक्ष्म, अति सूक्ष्म, कुटीर एवं लघु उद्योग कलस्टर योजना को कटिहार जिले में सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी को पवित्र ज्ञापन फेडरेशन की तरफ से संस्थापक राजेश गुरनानी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने समर्पित किया जिसमें मुकेश सिंह संजय राय एवं रंजन यादव शामिल रहे । ज्ञापन सह योजना के संदर्भ में कटिहार सांसद ने सर्वपक्षीय संपूर्ण समर्थन का वादा किया और कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के लिए बिहार एवं केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है और गुरनानी भैया फेडरेशन कटिहार का एक ऐसा संगठन है जो छोटे स्तर पर निजी प्रयासों से मूर्त रूप प्रदान कर रहा है और आने वाले समय में हम सभी उनका संपूर्ण साथ देंगे और इस क्लस्टर योजना को बहुत जल्द ही पीपीपी मोड में लागू किया जाएगा
 इस योजना के संबंध में ज्ञापन में उल्लेखित विषय के बारे में संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि करोना काल से ही असंगठित कामगारों की स्थिति विकट होने के कारण उनके लिए सरकारी सहायता अनिवार्यता थी जिसे केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार सरकार ने अमलीजामा पहनाया इस योजना के तहत पीपीपी मोड में जेएलजी ग्रुपों की मदद से तकनीकी सहयोग, कौशल विकास, कच्चे माल की उपलब्धता और फिर विक्रय की सुविधा प्रदान करके असंगठित कामगारों के जीवन स्तर को उन्नत एवं आगे बढ़ाया जा सकता है उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि सब मिलकर जिले में इस योजना को सफल करें जिससे कटिहार जिले में स्वालंबन एवं आत्मनिर्भरता की बयार बहे इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरोदिया ने कहा कि इस योजना की मदद से छोटे छोटे स्तरों में अति सूक्ष्म, कुटीर एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार सह माननीय मुख्यमंत्री कृत संकल्पित है इसी क्रम में हम सभी गुरनानी भैया फेडरेशन को संपूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार है इस क्लस्टर योजना के तहत लोगों में आत्मनिर्भरता की भावना एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा और जीवन स्तर उन्नत होगा इस अवसर पर मुकेश सिंह आशीष बलिदानी नगर अध्यक्ष रमेश महतो संजय राय मनोज अग्रवाल और रंजन यादव शामिल रहे
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें