महिला विकास मंच  की सदस्यों के साथ महिला डॉक्टर पहुंची कटिहार मेडिकल कॉलेज,डॉक्टर पति पर लगाया बवफाई का आरोप 

 महिला विकास मंच  की सदस्यों के साथ महिला डॉक्टर पहुंची कटिहार मेडिकल कॉलेज,डॉक्टर पति पर लगाया बवफाई का आरोप 





प्यार के मौसम वाले वेलेंटाइन सप्ताह में कटिहार से प्यार में तकरार वाले एक हाई प्रोफाइल कहानी इन दिनों पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, कहानी के दोनों किरदार पेशे से डॉक्टर है और फिलहाल डॉक्टर दंपति के प्यार में नोकझोंक की कहानी अब सड़कों पर आ गई है, इसमें कटिहार मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने वाले डॉक्टर संतोष की पत्नी जो खुद भी दरभंगा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है, वह अपने पति पर पांच सालों से उन्हें नजरअंदाज करने की आरोप लगाते हुए एक बेटा रहने के बावजूद इस रिश्ते को नहीं मानने के आरोप लगा रहे हैं, दरभंगा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रेनू प्रभा इन आरोपों के साथ डॉक्टर संतोष पर किसी और के साथ रिश्ता होने के शक जताते हुए हम तुम और वह के चक्कर में रिश्ता बिगड़ते हुए बेवफाई का आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में कई दिनों से कटिहार में आपने प्यार को हासिल करने के लिए डॉ रेनू प्रभा कोलकाता के महिला विकास मंच के सदस्यों के साथ कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जमकर बवाल भी काटा लेकिन अब तक किसी भी हाल में डॉक्टर संतोष इस रिश्ते को नहीं मानने के जिद पर अड़े हुए हैं, वही महिला के आरोपों पर डॉक्टर संतोष मीडिया के सामने आकर भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है, पूरे मामले पर कोलकाता महिला विकास मंच के सदस्यों ने कहा मिस्टर और मिसेस डॉक्टर के इस तकरार को लेकर उन लोगों ने दोनों को बैठाकर समझाने की भी पूरा प्रयास किया है मगर डॉक्टर संतोष किसी भी तरह से इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं है, इससे पहले भी कई बार वह अपनी पत्नी डॉ रेनू प्रभाती बेरहमी से मारपीट कर चुका है, इसलिए अब वे लोग आगे लीगल प्रक्रिया में जाने पर विचार कर रहे हैं, निश्चित तौर पर प्यार के परवान चढ़ने वाले वैलेंटाइन सप्ताह के बीच कटिहार के इस हाई प्रोफाइल प्रेम कहानी को लेकर लोग यही कह रहे हैं समाज का कोई भी पक्का हो लेकिन जहां इश्क है वहां रिस्क है फिलहाल डॉक्टर दंपति के प्यार की तकरार बाल इस कहानी में गुनहगार कौन है यह तो लीगल जांच में ही साफ हो सकता है।

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें