आस्था और श्रद्धा के महापर्व कुंभ मेले में दर्दनाक भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग अपनों से बिछड़ गए। हादसा उस समय हुआ जब भारी भीड़ के दबाव के कारण लोग नियंत्रण खो बैठे और अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा संगम तट के पास हुआ, जहां लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए जुटे थे। भीड़ अधिक हो जाने से अचानक अफवाह फैली, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालु ज़मीन पर गिर गए और दबने से उनकी जान चली गई।
स्थानीय प्रशासन ने अब तक मृतकों के संख्या की पुष्टि नही की है, जबकि हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ श्रद्धालु अब भी अपने परिवारजन से बिछड़े हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है।
हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि भगदड़ के कारणों की जांच की जा रही है। मेले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, लेकिन अचानक बढ़ी भीड़ ने स्थिति को गंभीर बना दिया।
प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो
मेले में मौजूद कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। एक श्रद्धालु ने कहा, "हम सब शांतिपूर्वक आगे बढ़ रहे थे, लेकिन अचानक भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, चीख-पुकार मच गई।"
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।प्रशासन ने उन लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
जिस प्रयागराज और कुम्भ में जाने के लिए ।मुस्लमाओ को रोका गया उसी कुम्भ में संकट के वक्त राभ की मदद में रहीम सांमने आया। कुम्भ में मची भगदड़ के बाद हजारों लोग अपनो की तलाश में भटक रहे थे वही मुस्लिम समुदाय के लेगो ने मदद का हाथ बढ़ाया । जिसको जो समझ आया उस तरह से मदद की मुस्लिम समाज के लोवो में कोई खाना पहुंचा रहा था तो कोई कंबल और रजाई दे रहा था,किसी ने मदद के लिए अपने घरों के दरवाजे तक खोल दिये।
दर्दनाक हादसे के बीच श्रद्धालुओं की मदद में मानो मुस्लमाओ के भेष में फरिस्ता उउतर आया। मुस्लमाओ के मदद के हाथ हर तरफ उठ रहे थे ये तस्वीर गंगा जमुनी तहजीब और हिंदुस्तान के भाई चारे की बेहद सुखद तस्वीर है।





0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें