रामनवमी के जुलुश के दौरान सौहार्द की तस्वीर आई सामने
कटिहार में सौहार्द की एक तस्वीर चर्चा का विषय बना हुआ है ,और पुरे देश के कोने कोने में चर्चा हो रही है ,तस्वीर रामनवमी के दिन की है जहाँ कटिहार के फ़क़ीरतकिया चौक के पास स्थित जामा मस्जिद के पास से गुजर रही रामनवमी की जुलुश के दौरान रामनवमी की जुलश में शामिल लगो के द्वारा मस्जिद की रक्षा के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई जो अब जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और शोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है ,यही नहीं एक और तस्वीर कटिहार के इमलीगाछ चौक के पास की भी सामने आई जहाँ मुस्लिम समुदाय के युवाओ द्वारा जुलुश में शामिल लोगो के लिए रोजा रहते हुए शरबत की व्यवस्था की ताकि जुलुश में शामिल लोगो को भीषण गर्मी में प्यास का अहसास न हो ,ये तवीरें सौहार्द की मिशाल पेश कर रही है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें