कटिहार में अजब प्रेम की गजब दास्तां, दो बच्चे की मां प्रेमी संग फरार पति बता रहे हैं पत्नी के किडनैपिंग से जुड़ा हुआ है मामला*
______________________________
कटिहार में एक महिला के प्यार में बेवफाई की कहानी पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है दरअसल मनसाही के रहने वाले अर्जुन यादव की शादी चौहान टोला के काजल से हुआ था और दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेहतर ढंग से परिवार का भरण पोषण हो इसलिए अर्जुन कमाने के लिए पंजाब गया हुआ था, इस बीच कटिहार ड्राइवर टोला के ही रहने वाले कन्हैया को काजल दिल दे बैठी इतना ही नहीं दोनों गुपचुप कर शादी रचा कर साथ रहने लगी है, अर्जुन के परिवार के लोगों के द्वारा जब परदेश में रह रहे अर्जुन को इसकी सूचना दिया गया तो अर्जुन कटिहार लौटकर अपनी पत्नी को घर लाने की पूरी कोशिश किया मगर इस दौरान कन्हैया, अर्जुन के साथ मारपीट करते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया, जहां उसकी इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है, बड़ी बात यह है कि अब भी अर्जुन अपने पत्नी को वफादार मानते हुए कन्हैया द्वारा पैसा रखने के मकसद से उन्हें जबरन किडनैप कर लेने की बात कह रहे हैं अब इस मामले पर पूरा सच क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन फिलहाल कटिहार में हम-तुम और वो बाली यह ट्रांगुलर लव स्टोरी पूरे चर्चा में है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें