राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनी धूमधाम से।

पटना [ बिहार]__राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनी धूमधाम से। 

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह पर ही धूमधाम के साथ कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम राय के अगुवाई में मनाया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर स्थानीय शहीद चौक कटिहार  स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प के साथ लोगों को भी इसी रास्ते पर चलने का आवाहन किया। जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि आज जाति के नाम पर धर्म के नाम पर बच्चा चोरी के नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। लोगों के अंदर विद्वेष भावना आ गया है।पढ़े लिखे लोग भी ऐसी हरकत कर जाते हैं जो समझ से पड़े है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्तों पर आज देश ही नहीं बल्कि विश्व भी चल रहा है और उनका जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहे है।जिसका प्रतिफल है गांधी के हत्यारे को मानने वाले भी गांधी की जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष ध्यान भी लगाएं और रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम गीत भी गाया। महात्मा गांधी अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा बापू जी का नाम रहेगा के गगनचुंबी नारे भी लगे ।मौके पर गोपाल सोनी मोहम्मद शमी राकेश यादव अशरफ मदनी माधव पांडे सौरभ कुमार साहिल कुमार इजहार अली विवेक कुमार मोहम्मद तबरेज आलम मोहम्मद इश्तियाक आलम सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें