कटिहार सदर अस्पताल में सड़ गई करोडो की दावा ,सिविल सर्जन दे रहे जांच का भरोसा .

कटिहार [असदुर रहमान ]__कटिहार सदर अस्पताल में सड़ गई करोडो की दावा ,सिविल सर्जन दे रहे जांच का भरोसा .





कटिहार सदर अस्पताल में दवा का कब्रगाह ,एक्सपायरी दवा के साथ साथ दफना दिया गया कर्रेंट और कॉमिंग डेटेड दवा ,सिविल सर्जन का तर्क मुख्यालय को एक्सपाइरी दवा ले जाने की कई बार दिया जा चूका है सुचना ,मगर सालों से बंद खण्डहर नुमा कमरे में सड़ रही है दवा ,विपक्ष ने कहा एक तरफ मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए बनाया जाता है दबाव ,दूसरी तरफ सड़ गई करोड़ों का दवा ,विधानसभा में उठाया जाएगा मुद्दा ,_एक तरफ जरुरी दवा के लिए तड़पते मरीजों की हालात हर दिन बिहार में सुर्ख़ियों में रहती है इसी बीच कटिहार में एक्सपाइरी दवा के साथ साथ 'शार्ट और कॉमिंग डेटेड ''दवा को भी खण्डहर नुमा भवन में जैसे तैसे हालात में रख दिया गया जिससे करोड़ों की दवा बर्बाद हो गई ,मान लेते हैं की इसमें अधिकतर दवा एक्सपाइरी ही है मगर सालों से इस तरह से एक्सपाइरी दवा को रख देने के पीछे किया मंसा हो सकती है ये तो स्वास्थ विभाग ही जाने.. क्या एक्सपाइरी दवा को रख रखाव के लिए सूबे का स्वास्थ महकमा के पास कोई प्लानिंग नहीं है ,कांग्रेस विधायक शकील अहमद कहते है की ये पूरा रैकेट है एक तरफ जरुरी दवा खरीदने के लिए लोगों को स्वास्थ विभाग मजबूर कर देती है ,दूसरी तरफ दवा को इस तरह से सड़ा दिया जाता है ,इसकी तो जांच होनी ही चाहिए ,माले विधायक महबूब आलम  कहते हैं की जिला अधिकारी अगर गम्भीरता से इसपर जांच करते हुए कार्रवाई नहीं करे तो वो इस मामले को सदन में भी उठाएंगे। वही सिविल सर्जन मुर्तजा अली का कहना है की उनके आने से पहले से ही सालों से दवा को इस तरह से रखी जा रही है इसकी सुचना कई बार मुख्यालय को भी दे दी गई है जहाँ तक बगैर एक्सपाइरी दवा रखे जाने की बात है तो वो उन्हें पता नहीं है इसपर वो जांच करवाएंगे। एक तरफ जरुरी और प्राणरक्षक दवा के लिए बीमार बिहार कराह रही है वहीँ स्वास्थ विभाग कैसे करोड़ों के एक्सपाइरी दवा के साथ बगैर एक्सपाइरी दवा को ज़मीनदोज कर रहा है ये तो वही जाने अगर इसके पीछे सही में कोई रैकेट काम कर रही हो तो सरकार को जांच कर इसका खुलासा करनी चाहिए ताकि इतने बड़े मामले पर कार्रवाई हो सके। 
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें